बिलासपुर। गाडी मोडने के विवाद पर पिता – पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं बटनदार चाकू जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रखर शर्मा पिता उमेश शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मोपका जिला बिलासपुर ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पिता को मोटरसायकल में बैठकर मंगला से जूना बिलासपुर होते हुए मोपका जा रहा था। रात्रि 08.00 बजे नागोराव स्कूल के तिराहा में मोटर सायकल क्रमांक-CG10 / BX8253 का चालक उसके मोटर सायकल से टकरा गया। इसी बात पर आरोपी के द्वारा उसके और उनके पिता को मां बहन की गंदी-गंदी गलियां दी और अपने साथी अरमान खान तथा अमन भौरे को बुला लिया। फिर तीनों ने हांथ मुक्का व धारदार वस्तु से उसको और उनके पिता उमेश शर्मा के साथ मारपीट की। शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 404/25 धारा-109 (1), 296, 115 (2), 351 (2), 118 (1), 3 (5) बीएनएस, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली थाना से एक टीम बनाकर आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए भेजा गया। पुलिस की टीम ने आरोपियों की पहचान करके रायपुर रोड में घेराबंदी की और गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक – CG10/BX8253 व बटनदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि कृष्ण कुमार यादव, सउनि भोलेनाथ तिवारी, आर. गोकुल जांगडे, धीरेन्द्र तोमर, अमित सिंह एवं रत्नाकर सिंह राजपूत, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा है।
नाम आरोपी :-
(1) सैफ खान उर्फ सैफू पिता सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी गांधी चौक के पास फजलबाडा गांधी चौक
(2) अरमान खान पिता फिरोज खान उम्र 19 वर्ष निवासी करबला रविदास चौक
( 3 )अमन पिता संजू भौरे उम्र 22 वर्ष फजल बार गांधी चौक सभी सिटी कोतवाली बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
