बीईओ रहते विधवा शिक्षिका से 1.24 लाख रिश्वत लेने के आरोप में हटाए गए डीईओ को डीपीआई ने भेजा नोटिस
बिलासपुर। रिश्वतखोरी के मामले में DPI ने बिलासपुर के DEO को नोटिस जारी किया किया है। उनके ऊपर BEO कोटा रहते विधवा शिक्षिका से 1.24 लाख रिश्वत मांगने का आरोप है।
बिलासपुर के नए DEO विजय तांडे को DPI ने कारण बताओ नोटिस जारी कार्य हुए जवाब मांगा है। DPI ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 7 दिन का समय दिया है। आपको बता दे DEO बनने के पहले विजय तांडे कोटा के BEO थे। उस समय उनके खिलाफ एक विधवा महिला शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने 1 लाख 24 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। कोटा के ओछिनपारा में पदस्थ शिक्षिका ने तत्कालीन कलेक्टर अवनीश शरण को जनदर्शन में BEO के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई। जांच कमेटी ने 21 मार्च को रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दिया। रिपोर्ट में क्लर्क व तत्कालीन BEO विजय ठंडे दोषी पाए गए थे। जांच में यह बात सामने आई थी कि बीईओ विजय तांडे और लिपिक एकादशी पोर्ते ने मिलकर महिला शिक्षिका का करीब डेढ़ माह तक भुगतान रोक रखा है। रकम शिक्षिका के खाते में जमा कराने के बजाय तत्कालीन BEO और वर्तमान DEO विजय टांडे अपने अकाउंट में जमा करवा लिया। दिसंबर से निकला हुआ पैसा मार्च तक उनके खाते में ही रहा। जांच प्रतिवेदन संचालनालय को भेजा गया था। लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। यही कारण है कि DPI ने प्रभारी DEO विजय तांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।लोक शिक्षण संचालक (DPI) ने नोटिस में कहा है कि उनका यह कृत्य स्वेच्छाचारिता, वित्तीय अनियमितता एवं गंभीर अनुशासनहीनता को साबित करता है। यह छग सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन है। पक्ष रखने का अवसर दिया जाता है। युक्तियुक्त दस्तावेज साक्ष्य के साथ 7 दिवस के भीतर पेश करें। निर्धारित समय में पक्ष नहीं रखने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
