बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संत कुमार नेताम के साथ गाली गलौज और धमकी देने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन युवक अभी भी फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य संत कुमार नेताम को मोहल्ले के लड़कों ने वाद विवाद करते हुए एवं गाली गलौज किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी थी। इसकी शिकायत संत कुमार नेताम ने सकरी थाने में की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया था। रिपोर्ट लिखने के बाद सकरी थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें (1)अनिकेत उर्फ धजा यादव पिता विष्णु यादव उम्र 19 साल (2) रोशन ध्रुव पिता निर्मल ध्रुव उम्र 21 साल सकिनान बीच गली उसलापुर बिलासपुर शामिल है। दरअसल संत कुमार नेताम के उसलापुर स्थित निवास के सामने बाड़ी में कुछ युवक शराब पी रहे थे। श्री नेताम के मना करने पर पांचों युवक आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगे। देखते देखते बात बढ़ गई और मामला हाथापाई तक आ गया था। इस दौरान युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद नेताम ने सभी आरोपियों के खिलाफ सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
