रायपुर। NSUI ने प्रदेशभर के 84 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी को अपना पद गंवाना पड़ सकता है।
दरअसल छत्तीसगढ़ प्रभारी महावीर गुर्जर व प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में 12 अगस्त को NSUI प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य थी। लेकिन बैठक में 3 प्रदेश उपाध्यक्ष, 14 प्रदेश महासचिव, 50 सचिव और 17 जिलाध्यक्ष अनुपस्थित थे। पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को प्रदेश प्रभारी ने गंभीरता से लिया है और सभी नोटिस जारी करने के लिए कहा था। संभव है कि संतोषजनक न मिले तो इन सभी पदाधिकारियों को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है।
हेमंत पाल प्रभारी महामंत्री संगठन के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में प्रदेश उपाध्याय – सोनू साहू, हरप्रीत कौर, पूर्णानंद साहू। प्रदेश महासचिव – अर्पित केश्वरवानी, आदित्य नारंग, फ्राज़ अहमद, मनोहर सेठिया, महेंद्रनायक, शिवराजसिंह, गगन जैन, कौनेन अंसारी, स्वाति रजक, सरफराज खान, अनुराग सिंग, जय वट्टी, विशाल राजपूत संदीप साव। प्रदेश सचिव – शिवांग साहू, आयुषी मिश्रा जयंत बघेल, योगेश साहू, राहुल गुप्ता, विकास राजपूताना आयुष अग्रवाल सिद्धांत तिवारी, निखिल दिव्या, सुमित श्रीवास्तव, अमन विश्वकर्मा विवेक वैश्य, रौनक भास्कर सुहेल सिद्दीकी, विवेक साहू, रंजेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमीन श्रीवास्तव, सत्यम साहू, कुंदन विश्वकर्मा, हसन मेमन, आदित्य वैष्णवी, अनिमेष नाथ तिवारी, विमल जायसवाल, यशस्वी साहू विक्की रामटेक, यश दुबे, आनंद चंद्रवंशी, शुभम प्रजापति अभिषेक गुप्ता आदर्श नायक, गार्गी तिवारी राजेश साहू, अभिषेक तिवारी, प्रखर ठाकुर, माज ईलाह, कृणाल सिन्हा जूलियन चेरियन, विशेष गुप्ता, राधे कृष्ण गोयल, शेख अयाज, देवाशीष सिंह ठाकुर नूरी खान, ऋषभ निर्मलकर राजा रावत, अंकुर वैष्णव विकास नागदेव, सोनू कश्यप समर्थ मेहरानी, नमीर अली। जिला अध्यक्ष – राजू साहू, अंकित सिंह, गुरलीन सिंह मितेश चंद्राकर, आरिफ हुसैन, कृष्ण ठाकुर, विशाल खम्बारी, नीलम कश्यप सुमित जैन, मनीष साहू, आशुतोष कुजूर, निखिल रवानी, राकेश मांडवी दिव्यम पांडे, कासिम अंसारी, सत्य पुरुष महर्षि मनोहर कुमार राठौर के नाम शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …

