खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 4.04 करोड़ नकद बरामद किया है। गाड़ी में सीट के नीचे सीक्रेट चेंबर बना था जिसमें 500 – 500 रूपए बंडल भरे हुए थे। पुलिस ने गुजरात के दो युवकों को पकड़कर आयकर विभाग को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार खैरागढ़ थाना पुलिस की टीम ईतवारी बाज़ार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहनों की चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) को पुलिस ने रोका। वाहन में सवार व्यक्तियों के व्यवहार एवं परिस्थितियों से यह संदेह हुआ कि वे किसी सन्दिग्ध गतिविधि में संलिप्त है। पूछताछ पर में पता चला कि उनके नाम क्रमशः पारस पटेल पिता जयन्तीभाई पटेल (36 वर्ष), निवासी वडोदरा (गुजरात) एवं अक्षय पटेल पिता शैलेशभाई पटेल (30 वर्ष) निवासी पाटन (गुजरात) हैं। मामले की अग्रिम कार्यवाही के लिए मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गवाह के रूप में बुलाया गया और उनकी उपस्थिति में वीडियोग्राफी के साथ वाहन की विस्तृत तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान सीटों के नीचे बने एक गुप्त खांचे (चेम्बर) मिला जिसे खिलकर देखते ही पुलिसकर्मियों की आँखें चौंधिया गई। सीक्रेट चेंबर में 500 – 500 रुपए के नोट के बंडल भरे हुए थे। जब पुलिस ने नोट गिने तो ₹4,04,50,000/- (चार करोड़ चार लाख पचास हजार) नकद था। पुलिस सभी नोट बरामद कर लिए है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को भी जप्त कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18 लाख आंका गया है। दोनो युवक बरामद नोट के संबंध में पुलिस को कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने सके। नकदी एवं वाहन दोनों को BNSS की धारा 106 के अंतर्गत विधिसम्मत तरीके से जब्त कर लिया गया है। बरामद नकदी की प्रकृति एवं परिस्थितियों को देखते हुए कानून के प्रावधानों के अनुसार सम्पूर्ण मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि जप्त रकम हवाला के माध्यम से परिवहन किया जा रहा था। पैसा कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
