शिवरीनारायण। विवेकानन्द पब्लिक स्कूल कुम्हारी में आज बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि दुशासन प्रधान (सरपंच) साधराम पटेल (उप सरपंच) सम्मेलाल पटेल (जनपद सदस्य) एवं जनप्रतिनिधि गण गंगाप्रसाद प्रधान, रामनारायण प्रधान, देवनाथ प्रधान, नवीन पटेल, शशिकांत सागर, कैलाश नवरत्न, तिहारू पटेल, शान्ति लाल, दिनेश पटेल, शिवा पटेल, भुवन पटेल, बिशेषर साहू,राजु प्रधान, हेमु प्रधान, विद्यालय परिवार से समस्त स्टाफ, नागेश प्रधान (डायरेक्टर) चन्द्रदीप नवरत्न, रोशनी प्रधान, नंदिनी पटेल, नम्रता पटेल, ज्योति साहू, राखी धीवर उपस्थित थे। सरपंच ध्वजारोहण किया गया, बच्चों ने राष्ट्रगान कर ध्वज सलामी देते हुए अतिथियों का सम्मान पश्चात प्रभातफेरी के लिए स्कूल प्रांगण से प्रस्थान कर गुड़ी चौंक पुरानी बस्ती होते हुए हाई स्कूल कुम्हारी तक जाकर नयी बस्ती से पुनः सड़कपारा विवेकानन्द पब्लिक स्कूल पहुंचे। सभी कक्षाओं में प्रतिभाशाली बच्चों को मेडल, पेंसिल एवं तिलक कर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 5 वीं, 8 वीं के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को तारण दास महंत द्वारा सादर 500/- पांच सौ रुपए से पुरस्कृत किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
