बिलासपुर। चाकूबाजी पर लगाम लगाने तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। बटनदार और स्प्रिंगयुक्त चाकू बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 नग बटनदार स्प्रिंगदार चाकू जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.08.2025 को तोरवा थाने को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल में एक व्यक्ति स्प्रिंगवाली बटनदार चाकू अवैध रूप से लोगों को दिखाकर एक रिंगनुमा तार में बांधकर बेच रहा है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची है। टिम ने घेराबंदी कर बुधवारी बाजार महेश स्वीट्स के बगल से एक व्यक्ति को चाकू बेचते हुए पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर अपना नाम शाहबाज अंसारी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 नग स्प्रिंगवाली बटनदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
