तखतपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तखतपुर में गौ हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मिशन कंपाउंड से गौमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 बीएनएस 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चुलघट रोड निवासी धनंजय सिंह क्षत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क्रमांक 4 मिशन कम्पाउण्ड में दो युवक साउल मसीह पिता सुनील समीह उम्र 30 वर्ष एवं संजय खेस पिता जानसन खेस उम्र 55 वर्ष ने गाय को काटकर उसकी मांस बेचने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के सदस्य पहुंचें और दोनों आरोपीयों को गाय का मांस काटते हुए पकड़ लिया। कृष्ण जन्माष्टमी जैसे पर्व के दिन गौ हत्या कर उसकी मांस काटने की घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। आरोपी को तत्काल गिरफतार कर कार्यवाही करने की मांग करने लगे। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल टीम के साथ मिशनकम्पाउण्ड के पास पहुंचें और दोनों आरोपीयों को धर दबोचा। पुलिस को मौके से गाय के कटे हुए मांस भी मिले। इसके बाद पुलिस आरोपीयों को थाने ले लायी तथा इनके खिलाफ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 बीएनएस 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को जांच में लिया है।
मामले में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल का कहना है कि गाय काटने की सूचना मिलने पर टीम घटना स्थल पर पहुंचीं थी और दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना स्थल को सील कर पशु चिकित्सा विभाग और एफएसएल की टीम को सूचना दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
