बिलासपुर। सिविल लाइन थाना परिसर में सोमवार को एक महिला ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस की तत्परता के कारण महिला अपने इरादे में सफल नहीं हो पाई। इस दौरान पूरे थाना परिसर में अफरा तफरी का माहौल था। महिला अपने पति को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी।
सोमवार को सिविल लाइन थाना परिसर में रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था। थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी अपने अपने काम में लगे हुए थे। तभी दोपहर लगभग डेढ़ बजे मंजू टंडन नाम की महिला हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंची और अपने शरीर में डालकर आत्मदाह करने की धमकी देने लगी। महिला के तेवर देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। परिसर के अंदर अफरा तफरी मच गई। मौके को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी सक्रिय हुए और उसे पकड़कर पहले पेट्रोल की बॉटल को छीना इसके बाद उसके शरीर में पानी डाला। किसी तरह हालत को काबू किया गया और महिला को 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। दरअसल सिविल लाइन पुलिस ने महिला के पति संजू टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसी कार्रवाई से नाराज पत्नी मंजू टंडन सोमवार को थाना परिसर पहुंची और वहां जमकर हंगामा किया और अचानक अपने पास रखे पेट्रोल को निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आत्मदाह की कोशिश की। थाने में हंगामा करने के पहले महिला सुबह भी थाने आई थी और अपने पति को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। जब पति को छोड़ने से साफ मना कर दिया गया तो वापस लौट गई थी। फिर दोपहर में पेट्रोल लेकर दुबारा पहुंची थी।
सिविल लाइन CSP निमितेष सिंह ने बताया कि मंजू टंडन के खिलाफ भी धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
