आदतन जुआरियों के फड़ में पुलिस का छापा, शहर के 9 नामचीन व्यापारी गिरफ्तार, जप्त रकम को लेकर संदेह

बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने शहर के आदतन जुआरियों के फड़ में छापा मारकर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जुआरियों में शहर के नामचीन व्यापारी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से कुल 41505 रू नगदी रकम एवं 11 नग मोबाईल जप्त किया है। पकड़े गए जुआरी आदतन है और साल के पूरे 365 दिन जुआ खेलते है।

मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को 18.08.2025 को सूचना मिली कि महावीर अग्रवाल बाड़ा के अंदर कोनी रोड लोधीपारा सरकण्डा में जुए का फड़ चल रहा है। लगभग दर्जनभर जुआरी रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। मुखबीर के सूचना पर सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फड़ में छापा मारा। मौके पर रमेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चन्द्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील कुमार अग्रवाल एवं पारुल राय को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार जब फड़ और जुआ खेल रहे जुआरियों की तलाशी ली तो कुल 41505 रू. नगद 11 नग मोबाईल और प्लास्टिक के कॉइन बरामद हुआ। फड़ से रकम और क्वाइन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए जुआरी साल के पूरे 365 दिन जुआ खेलने वाले लोग है। इनसे जप्त पैसे को लेकर संदेह है। लोग चर्चा कर रहे है कि इतना पैसा तो सब्जी बेचने वाले जुड़ियों के फड़ से जप्ति हो जाती है।

नाम आरोपीगण :-
01. रमेश कुमार अग्रवाल पिता गोपाल प्रसाद अग्रवाल उम्र 70 वर्ष निवासी अग्रसेन चौक बिलासपुर।
02. सुशील अग्रवाल पिता स्व. महावीर प्रसाद अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी पुराना सरकण्डा बिलासपुर।
03. चन्द्रशेखर अग्रवाल पता पूरनचंद अग्रवाल उम्र 64 वर्ष निवासी 64 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।
04. विजय विधानी पिता स्व. रेलू विधानी उम्र 64 वर्ष निवासी हेमूनगर चौक थाना तोरवा जिला बिलासपुर।
05. हरवंश लाल पिता मूल्कराज अजमानी उम्र 79 वर्ष निवासी दयालबंद बिलासपुर।
06. बिहारी ताम्रकार पिता स्व. दुखीराम ताम्रकार उम्र 66 वर्ष निवासी भाजपा कार्यालय के सामने करबला रोड थाना कोतवाली जिला बिलासपुर।
07. तेजेस्वर वर्मा पिता रामाधार वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी गोड़पारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर।
08. सुनील अग्रवाल पिता स्व. राधाकृष्ण अग्रवाल उम्र 60 वर्ष निवासी चांटीडीह सरकण्डा।
09. पारसराय पिता राजेश राय उम्र 48 वर्ष निवासी 27 खोली थाना सिविल लाईन बिलासपुर।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *