बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र का भदौरा गांव एक बार फिर जमीन घोटाले के नाम पर सुर्खियां बटोर रही है। यहां पर बड़े पैमाने पर चराई व घास मद की जमीन को कूट रचना कर निजी व्यक्तियों के नाम पर नामांतरण कर दिया गया है।
मस्तूरी निवासी संतोष मिश्रा ने कलेक्टर और SSP से शिकायत किया है कि ग्राम-भदौरा तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर छ.ग. जो सन् 13-14 में भदौरा जमीन घोटाले के नाम से पूरे प्रदेश में चर्चित रहा है यहां बड़े पैमाने पर चराई व घास मद की जमीन का नामांतरण किया गया है। जमीन के इस फर्जीवाड़े राजस्व कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। यहां पर नरेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह पिता रैन सिंह के नाम पर ख.नं. 533/11, 533/13 जो मिसल के अनुसार घास मद में दर्ज है। इसी तरह से 240/4 और 666/2 निस्तार पत्रक के अनुसार चराई मद में दर्ज है। लेकिन सरकारी दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके निजी व्यक्तियों के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। इसी तरह ओम सिंह पिता नरेन्द्र सिंह के नाम पर भी घास मद की जमीन को उनके पुत्र ओम सिंह के नाम से नरेन्द्र सिंह के द्वारा ही करवाया गया है। जिसका खसरा नं. क्रमशः 238/2, 238/5 है जो मिसल के अनुसार घास मद में दर्ज है। इसे भी कूट रचित दस्तावेज तैयार कराके नरेन्द्र सिंह के द्वारा कूट रचना किया गया है। इसी तरह गोदावरी बाई पति रैन सिंह जो कि नरेन्द्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह की माँ है के नाम पर भी चराई मद की जमीन को नामांतरण कराया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि की गोदावरी बाई को किसी सरकारी जमीन को उनके नाम से कराने की कोई जानकारी हो नहीं है। लेकिन राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर गोदावरी बाई के नाम से दर्ज कराया गया है जिसका ख.
नं. 316/3 और 316/4 है जो निस्तार पत्रक में चराई मद के नाम से दर्ज है। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और SSP से मांग किया है कि मामले की बारीकी से जांच किया जाए और दोषी व्यक्तियों के ऊपर कूट रचना व फर्जी दस्तावेज तैयार कराने का अपराध पंजीबद्ध करके सरकारी जमीन को कब्जा से मुक्त कराया जाए। आपको बता दें नरेन्द्र सिंह का भदौरा कांड में महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध होने के बाद भी उन पर कोई फर्क नही पड़ा। इन सभी सरकारी खसरा नंबर की जमीनों में उनके द्वारा सोसायटी में पंजीयन कराकर घान भी बेचा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
