बिलासपुर। तखतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन गौ हत्या के मामले में पुलिस ने मांस खरीदने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों से कड़ी पूछ ताछ के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर में जन्माष्टमी के दिन मिशन कंपाउंड में गौ हत्या कर मांस बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर शाऊल मसीह और संजय खेस को गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की थी। इसके साथ ही मांस खरीदने वाले और मांस काटने के लिए औजार उपलब्ध कराने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही करने कि मांग की थी। लगातार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है। आम लोगों की बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई। जिससे गौ मांस खरीदने वालों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने राजेन्द्र लहरे पिता कृष्णा लहरे उम्र 45 निवासी कालेज पारा, किशोर कुमार मसीह पिता स्व प्यारे लाल उम्र 56 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर, लीना मसीह उर्फ कलो आंटी पति स्व सुनील मसीह उम्र 47 साल निवासी मिशन कंपाउंड थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
