बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस की धरपकड़ अभियान अभी भी जारी है। सोमवार को फरार 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। एक युवक को चाकू लहराकर आतंक मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बीट क्षेत्र में सतत् निगाह रखने एवं बदमाशों की निगरानी तथा फरार आरोपियों के धरपकड़ कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में आगामी आने वाले त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में अति. पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा नीलेश पाण्डेय द्वारा फरार आरोपियों के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट की तामिली हेतु बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षकों को निर्देश किया गया। जिनके द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पैदल पेट्रोलिंग दौरान रेड कार्यवाही किया गया। जिस पर गिरफ्तारी वारंटी अशोक कुमार गोड़, राजा वर्मा, श्रीमति नैना महानंद, सुनीता महानंद इसी प्रकार स्थायी वारंटी श्रीमति कोमल विश्वकर्मा, श्रीमति कामिनी वर्मा एवं राजा वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
00 नाम फरार गिरफ्तारी वारंटी :-
01. अशोक कुमार गोड़ पिता भागवत गोड़ उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च के सामने मोपका, थना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. राजा वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. श्रीमति नैना महानंद पति लखन महानंद निवासी मुक्तिधाम के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. सुनीता महानंद पिता स्व. हरिषचन्द्र महानंद निवासी देवकीनंदन मुक्तिधाम के बाजू थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
00 नाम फरार स्थायी वारंटी :-
01. श्रीमति कोमल विष्वकर्मा पति श्रीराज विष्वकर्मा निवासी नाग नागिन तालाब के पास बहतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
02. श्रीमति कामिनी कश्यप पति कृष्णा कश्यप निवासी नाग नागिन तालाब के पास बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
03. राजा वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
