बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 गाडियों को जप्त कर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इसी तरह थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अपराधों पर नियंत्रण व थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में पिकेट पाईंट लगाकर संघन चेकिंग की जा रही है। विगत सप्ताह में चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 लोगों पर धारा 185 एमव्ही एक्ट अंतर्गत कार्यवाही कर वाहन को जप्त किया गया है। साथ ही अपराध को रोकने एवं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 18 बदमाशों के विरूद्ध धारा 170 BNS के अंतर्गत प्रतिबंधक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है। थाना सिटी कोतवाली में आपरेशन प्रहार के तहत आगे भी क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के विरूद्ध व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर कडी कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
