बिलासपुर। चेकिंग अभियान के बहाने तीजहारीन महिलाओं से उगाही करना हिर्रि थाना प्रभारी को भारी पड़ गया। शिकायत मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से अवनीश पासवान को लाइन अटैच कर दिया है।
पिछले तीन चार दिन से तीजा तिहार के कारण महिलाओं के मायके आने जाने का सिलसिला चल रहा था। इसी बीच हिर्रि थाना प्रभारी अवनीश पासवान अपनी पूरी टिम के साथ टोल प्लाजा में खंभा गाड़ के बैठ गए। इसके बाद उनके साथ पूरी टिम गाड़ियों की जांच के बहाने दोपहिया, चारपहिया वाहनों को रोककर अवैध वसूली शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं और परिजनों ने थाना प्रभारी के सामने आकर गिड़गिड़ाती रही, हाथ जोड़ती रही की वे मायके जा रही है जल्दी है छोड़ दीजिए। लेकिन थाना प्रभारी किसी की नहीं सुन रहे थे। केवल एक सूत्रीय कार्यक्रम वसूली में लगे हुए थे। बिना पैसा लिए किसी को नहीं छोड़ रहे थे। इसी बीच कई लोगों ने PWD मंत्री अरुण साव और SSP रजनेश सिंह से शिकायत कर दिया। सोशल मीडिया में फोटो और वीडियो वायरल होने लगी। इसके बाद SSP ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी अवनीश पासवान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र बिलासपुर भेजने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही विभागीय बैठक में SSP रजनेश सिंह है ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वाहन चेकिंग विवेकपूर्ण ढंग से हो और तीज-त्योहार जैसे मौकों पर महिलाओं व परिवारवालों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। लेकिन हिर्रि थाना प्रभारी अवनीश पासवान ने इस आदेश का खुला उल्लंघन किया और टोलप्लाज में लोगों को वाहन चेकिंग के बहाने परेशान किया। यही नहीं पूरे समय अवैध उगाही भी करते रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
