बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार 30 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारी प्रफुल शर्मा और विश्वास जलताड़े ने कार्यक्रम के संबंध में बताया कि स्मारिका विमोचन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:15 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित है।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से सांगीतिक प्रस्तुति और दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया जाएगा। शाम 6:52 बजे स्मारिका का औपचारिक विमोचन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों से किया जाएगा। इसके पश्चात संघ प्रमुख डॉ. भागवत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ होगा। आयोजन समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने वाली है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
