बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी की हत्या की गई है। पुजारी का शव मंदिर परिसर से बरामद हुआ है। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके सनसनी फैल गई है। पुलिस को घटना स्थल के नजदीक एक जोड़ी चप्पल मिला है। साथ ही आरोपियों ने पुजारी की दो मोबाइल अपने साथ ले गए है।
छत्तीसगढ़ में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित परसाकापा गांव से सामने आया है। यह5 पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुबह करीब 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुंची तो खून से लथपथ बेटे की लाश देखकर चीत्कार उठी। पुजारी की मां ने बेटे को उठाने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मंदिर का मंजर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि धारदार चाकू से सिर पर कई वार कर पुजारी की हत्या की गई है। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस FSL और डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मंदिर में चोरी के इरादे से आए आरोपी को पुजारी ने रोका होगा तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस को यह भी शक है कि जिस तरह से हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है उससे पुरानी रंजिश का मामला सामने आ सकता है। फिलहाल पुली के जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
