बिलासपुर। पुजारी की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह अवैध संबंध सामने आया है।
पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या का मुख्य वजह अवैध संबंध का मामला सामने आया है। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान सुरेश धुरी की पत्नी के साथ पुजारी का प्रेम संबंध हो गया था। जिससे आरोपी और उसकी पत्नी का 6 महीने पहले सामाजिक रूप से तलाक भी हो गया था। आरोपी सुरेश धुरी पुजारी से इसी अवैध संबंध के कारण रंजिश रखता था। कल रात्रि में सही समय देखकर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया और वाहन में उपलब्ध ईट और सस्पेंशन पाइप से वार कर पुजारी हत्या कर फरार हो गए। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एस डी ओपी कोटा नूपुर उपाध्याय, थाना तखतपुर टिम टीम और ACCU की टीम की मदद से 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें मुख्य आरोपी सुरेश धुरी, मुकेश धुरी, हेमकुमार, धनराज बंदे व एक नाबालिग शामिल है। मुख्य आरोपी मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी उम्र 23 वर्ष निवासी अमौरा थाना जरहा गांव जिला मुंगेली का है। दूसरा आरोपी धनराज बंदे पिता जवाहर लाल बंदे उम्र 21 वर्ष बनाक चौक माता चौरा के पास सिरगिट्टी का निवासी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
