शिवरीनारायण। 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर महन्त लाल दास शिक्षण संस्थान शिवरीनारायण के द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। मिली जानकारी के अनुसार श्री बैस दोपहर 12:00 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। भगवान श्री नर – नारायण की दर्शन पूजन के उपरांत शिवरीनारायण मठ में उनका आगमन होगा। दर्शन पूजन संपन्न होने के उपरांत वे श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित होंगे। यहां शिक्षकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज करेंगे। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात पूर्व राज्यपाल शिवरीनारायण से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
