रायगढ़। जिले में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक संविदा ग्रामीण चिकित्सा सहायक ने फर्जी ट्रांसफर आदेश तैयार कर अपनी पदस्थापना बदल लिया और विभाग से कार्यमुक्त भी करा लिया। विडंबना तो ये है कि विभाग ने भी बिना किसी सत्यापन के इस आदेश को मान्य कर लिया।
19 अगस्त 2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जतरी में पदस्थ रामसेवक साहू (40 वर्ष) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रायगढ़ के कार्यालय पहुंचा। उसने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़ का एक कथित आदेश प्रस्तुत किया, जिसमें उसका स्थानांतरण रायगढ़ जिले के जतरी से कोरबा जिले के छुरीकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए किया गया था। आदेश को वास्तविक मानते हुए विभाग ने उसी दिन उसे कार्यमुक्त कर दिया और नई पदस्थापना पर रिपोर्ट करने का निर्देश जारी कर दिया। यह फर्जीवाड़ा ज्यादा दिन तक छुपा नहीं रह सका। 4 सितंबर 2025 को CMHO डॉ. अनिल कुमार जगत को रायपुर स्थित राज्य कार्यालय से सूचना मिली कि रामसेवक साहू का कोई ट्रांसफर आदेश जारी ही नहीं हुआ है। जब मामले की जांच की गई तो पता चला कि आदेश फर्जी था। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। डॉ. जगत ने तत्काल कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रामसेवक साहू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 336(3) और 338 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ए.के. देवांगन को सौंपी गई है। FIR में साफ उल्लेख है कि आरोपी ने फर्जी आदेश तैयार कर विभाग को गुमराह किया और धोखाधड़ी की है। यह प्रकरण अब कई गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर विभागीय स्तर पर दस्तावेजों की जांच इतनी सतही क्यों रही ? क्या आरोपी ने अकेले यह फर्जीवाड़ा किया या विभाग के भीतर भी किसी की मिलीभगत रही ? यदि एक संविदा कर्मचारी इतने बड़े स्तर पर फर्जी आदेश तैयार कर सकता है तो क्या पूरा सिस्टम ऐसे फर्जीवाड़ों के लिए खुला पड़ा है ? रायगढ़ का यह मामला केवल एक कर्मचारी की करतूत नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक तंत्र की कमजोरियों का आईना है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि दोषी केवल रामसेवक साहू है या फिर विभागीय स्तर पर भी कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
