बिलासपुर। बीच सड़क में गाड़ी खड़ा करके तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाना 15 युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से 9 नाबालिग है। युवकों से तलवार और गाड़ी भी जप्त कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आज 21/9/25 को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें रतनपुर में 15 युवक कोरबा बिलासपुर नेशनल हाईवे के बगल से जाने वाले सर्विस रोड में रात को जन्मदिन मना रहे थे। सर्विस रोड में सभी युवक गाड़ी खड़ी करके बर्थ डे ब्वॉय का तलवार से केक काट रहे थे। वीडियो वायरल होते होते ही पुलिस की नजर पड़ गई। इसके बाद इन सभी युवकों की पहचानकर तलाशी शुरू हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को पता चला कि सारे युवक रतनपुर थाना क्षेत्र के खैरखूंडी गांव के रहने वाले है। इसके पुलिस की टीम डग्गा लेकर पहुंची और एक एक युवक को घर से निकालकर पकड़कर थाने ले आई। रतनपुर थाने में सभी युवकों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 126(2),191(2)भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार युवकों में 9 नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी युवकों से तलवार और गाड़ी भी जप्त कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
(1) रुपेश केवर्त पिता स्व. सुरेश केवर्त
(2) कमलेश कुमार पिता सुखी राम सरवन
(3) रितेश नायक पिता गणेश नायक
(4) कर्ण सिंह पिता लखपति सिंह
(5) रणजीत केवट पिता सुरेश केवट
(6) अभ्युदय भारद्वाज पिता संतोष भारद्वाज
(7) अन्य 9 नाबालिग बालक सभी निवासी ग्राम खैरखूंडी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
