बिलासपुर। ED की टिम ने शुक्रवार को बिलासपुर, रायपुर और धमतरी के बड़े कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी है। बिलासपुर में जहां सुल्तानिया ग्रुप के यहां जांच चल रही है वहीं रायपुर में रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि जिन लोगों के ठिकानों में ED की जांच चल रही है वे हवाला कारोबार में भी संलिप्त है। इसलिए मन जा रहा है कि छापे के बाद हवाला का बड़ा रैकेट सामने आ सकता है।
छत्तीसगढ़ में ED की टीम ने शुक्रवार सुबह रायपुर, बिलासपुर और धमतरी में कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। ED के मुताबिक ये छापा कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ा है। घोटाले के पैसों से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री की गई है। इसी को लेकर ED की टीम जांच कर रही है।
ED ने रायपुर में रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के ठिकानों पर छापा मारा है। बिलासपुर में सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापेमारी की गई है। बिलासपुर में ED की टीम ने सुबह-सुबह सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी जहां तुमको सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे है। रायपुर में रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश
रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और ऑफिस पर शुक्रवार सुबह से ही ED की टीम मौजूद है। अधिकारी दस्तावेज, फाइलों और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रहे हैं। घर के भीतर कागजातों की जांच और पूछताछ की जा रही है।
इसी तरह बिलासपुर में ED की टीम ने सुबह-सुबह सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित आवासीय और कारोबारी ठिकानों पर दबिश दी। सुल्तानिया ग्रुप के मीनाक्षी सेल्स के ठिकानों पर ED की टीम रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।
बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स, सुल्तानिया ग्रुप का कारोबार है, जो कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील और अन्य ट्रेडिंग से जुड़ा हुआ है। वहीं कार्रवाई के चलते इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
