सीपत। नयनतारा शर्मा काॅलेज पंधी में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जयरामनगर भाजपा मंडल के लोकप्रिय नेता व बिलासपुर ग्रामीण भाजपा के चयनित प्रतिनिधि राधेश्याम मिश्रा थे। विशिष्ठ अतिथि पन्धी के गणमान्य नागरिक व भाजपा नेता बंशी लाल गोस्वामी थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी व सरस्वती माता के छाया चित्रों का पूजन अर्चन किया गया, पुजन वैदिक रीति से व श्लोक का शस्वर पाठ कर पंडित बलराम जोशी सहायक प्राध्यापक बायो द्वारा संपन्न कराया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यार्थियों द्वारा नारियल व गुलदस्ता देकर किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार भाषण के माध्यम से रखे, सबसे अच्छा भाषण देते हुए रागिनी ने कहा छत्तीसगढ़ जब मध्यप्रदेश का हिस्सा था तब विकास लगभग शुन्य था। जबकि छत्तिसगढ़ में कोयला, बिजली, लौह अयस्क, एल्यूमिनियम का भंडार था। जिसका दोहन करके मध्य प्रदेश के शहरों व उद्योगों का विकास किए और दमदार प्रतिनिधित्व के अभाव में छत्तीसगढ़ का विकास न्युनतम हुआ। 1नवंबर सन 2000 को छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से अलग कर नया राज्य बनाया गया तब से सभी क्षेत्रों में तेज विकास हुआ है जो स्पस्ट परिलिक्षित हो रहा है। शिक्षा, स्वास्थ, आवागमन, उद्योग में बहुत तेज विकास हुआ है। बीएससी द्वितिय वर्ष की छात्रा आंचल राठौर ने विषय पर सुंदर कविता पाठ किया गया। जिसे सबकी प्रशंसा मिलि ,तेज करतलध्वनी से सबने वाहवाही दी। काॅलेज के प्राचार्य डाक्टर शशीकांत शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास पर अपनी बात रखी।
समारोह के मुख्य अभ्यागत राधेश्याम मिश्रा ने कहा कि छोटे राज्य से तेज विकास होता है कि सोच रखने वाले स्व अटलबिहारी बाजपेयी पुर्व प्रधान मंत्री ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया व वर्तमान प्रधान मंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदर मोदी ने विकास की राह बताई, सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मुल मंत्र से आज छत्तीसगढ़ में चहुं ओर विकास ही विकास दिखाई दे रहा है। शिक्षा, बिजली उद्योग, कोयला, सड़कों का जाल बिछ गया और जनता की वार्षिक आय भी बड़ी है / सभी उन्नति मात्र 25 साल में हुई है आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा तय है। नयनतारा शर्मा काॅलेज के उर्जावान डायरेक्टर इंजिनियर प्रांजल धर शर्मा (दीवान) ने आभार व्यक्त करते हुए कहा विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्ति का प्रयास करें व छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अश्विनि सोनी, रूपाली मिश्रा, प्रमित कोरी, अनामिका चंद्राकर, ओमप्रकाश गुप्ता की गरिमामय उपस्थिति रही।मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी बलराम जोशी द्वारा रोचक ढंग से किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
