बिलासपुर। राजकिशोर नगर में 17 युवक संस्कार ठाकुर ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि युवक डिप्रेशन में था। हालांकि नीट में उसका सलेक्शन हो गया था और भोपाल में पढ़ाई कर रहा था।
कांग्रेस नेता अजय सिंह ठाकुर का भतीजा और उनके छोटे भाई चित्रसेन ठाकुर (चित्तू) के पुत्र संस्कार ठाकुर ने खुद को गोली मार ली है। इस घटना से मौके पर ही मौत हो गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर की है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से बहुत परेशान चल रहा था। इसके पहले भी उसने एक बार फिनायल पीकर भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। रायपुर में लंबा इलाज के बाद उसकी जान बची थी। डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। घर के लोग उस पर पूरे समय नजर भी रखते थे। लेकिन इत्तफाक से आज वह घर में अकेला था। मौका देखकर उसने अपने आपको लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदय हृदय विदारक घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
