कोरबा। पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर कोरबा कलेक्टर अजीत बंसल के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन दिया गया है। संभव है श्री कंवर धरने पर बैठे इसके पहले कोरबा कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
कोरबा कलेक्टर के खिलाफ पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बिलासपुर कमिश्नर सुनील जैन से जांच प्रतिवेदन मांगा है। श्री जैन पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत पर जांच करेंगे। संभव है कि कमिश्नर द्वारा मुख्यमंत्री को शुक्रवार तक जांच प्रतिवेदन दे दे। क्योंकि 4 अक्तूबर से पूर्व मंत्री श्रीकंवर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरने पर बैठने का ऐलान कर दिया है। श्री कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत बंसत के खिलाफ 14 बिन्दुओं पर आरोप लगाए हैं। वो उन्हें हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर को सीएम हाऊस के सामने धरने पर बैठने का ऐलान भी कर दिया है। सीएम विष्णु देव साय ने कंवर के आरोपों की जांच कराने की बात कह चुके हैं। उन्होंने इस पर कमिश्नर सुनील सोनी से जांच प्रतिवेदन मांगा है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक साय खुद कंवर से चर्चा करने वाले हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
