यार्ड से पुलिस ने जप्त किए 27 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल, 9 गिरफ्तार, यार्ड का मालिक फरार

रायपुर। राजधानी की पुलिस ने 26 हजार 540 लीटर पेट्रोल और डीजल के साथ 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जप्त पेट्रोल और डीजल चोरी के है। पुलिस ने यार्ड से टैंकर और, ट्रेक्टर और ट्रक भी जप्त किया है। यार्ड का मालिक घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी की पुलिस को सूचना मिली थी कि विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड नंबर 03 अवैध पेट्रोल और डीजल का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। टेकारी चौक स्थित एक यार्ड में कुछ व्यक्ति ट्रक एवं ड्रम में पेट्रोल – डीजल को अवैध रूप से संग्रह कर बिक्री के लिए रखे हैं। इस सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में साइबर थाना रायपुर एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने टेकरी के यार्ड में रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही के दौरान यार्ड में 05 व्यक्ति मिले। उनसे जब पूछताछ की गई तो अपना नाम रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी एवं राज पटेल बताया। पुलिस टीम के सदस्यों ने जब यार्ड की जांच की तो टैंकर में डीजल/पेट्रोल भरा होने के साथ ही अलग – अलग ड्रम में भी डीजल और पेट्रोल मिला।
ज्वलनशील तरल पदार्थ को संग्रह करने और विक्रय करने के संबंध में जब लायसेंस या वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया तो किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। उल्टा टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया। अंततः पुलिस ने रवि यादव, नीरज नेताम उर्फ दउवाराम, शेख कलीमुद्दीन, शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी एवं राज पटेल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक, टैंकर और अलग – अलग ड्रम में रखें कुल 15,300 लीटर पेट्रोल तथा 31,000 लीटर डीजल जप्त किया गया। जप्त पेट्रोल – डीजल की कीमती लगभग 42,90,000/- रूपये है। घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 ए एफ 0113, सी जी 04 पी आर 7421 एवं सी जी 04 पी टी 8504, एक नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
इसी प्रकार रेंज साइबर थाना रायपुर तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम ने रिंग रोड नंबर 03 के पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में रेड कार्यवाही कर अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड एवं रोहित सरोज को गिरफ्तार कर 1,500 लीटर डीजल तथा 40 लीटर पेट्रोल जप्त किया है। जिसकी कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक टैंकर क्रमांक सी जी 10 बी यू 2417, 01 नग चाडी एवं 02 नग प्लास्टिक पाईप भी जप्त किया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में धारा 287 बी.एन.एस तथा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों प्रकरणों में आरोपी यार्ड संचालक फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
टेकारी में गिरफ्तार आरोपी
01. रवि यादव पिता सूर्यभान यादव उम्र 25 साल निवासी चकनेवापुर थाना रामपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
02. नीरज नेताम उर्फ दउवाराम पिता गणेश राम नेताम उम्र 36 साल निवासी टेडहाधौरा बस्ती पारा मुंगेली थाना फास्टरपुर जिला मुंगेली।
03. शेख कलीमुद्दीन पिता शेख शहमुद्दीन उम्र 47 साल निवासी ग्राम पचेडा थाना विधानसभा जिला रायपुर।
04. शैलेन्द्र कुमार उर्फ बिहारी पिता स्वरूप लाल उम्र 40 साल निवासी साउथ पटेल नगर बालापर ईस्लामपुर थाना ईस्लामपुर जिला नालंदा बिहार। हाल पता – शास्त्री चौक कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग।
05. राज पटेल पिता टोमन लाल पटेल उम्र 20 साल निवासी बस्तीपारा मंदिर हसौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

पिरदा में गिरफ्तार आरोपी
01. अखिलेश चौबे पिता स्व. गुलाब चौबे उम्र 38 साल निवासी ग्राम घोरठ थाना सिदारी जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम पिरदा चौक, रिंग रोड नंबर 03 थाना विधानसभा रायपुर।
02. नीरज कुमार पिता राम उजागीर गौतम उम्र 23 साल निवासी उडिया सरपट्टा थाना चांदा जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता – ग्राम गुजरा थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
03. अरविंद गोड पिता पन्ना लाल गोड उम्र 38 साल निवासी ग्राम सेदर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर।
04. रोहित सरोज पिता रमा शंकर उम्र 24 साल निवासी ग्राम सेउर थाना अवराई जिला भदोही। हाल पता – ग्राम नवागांव थाना मंदिर हसौद रायपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *