बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति की मनमानी और छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन) ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्की मिश्रा, जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष सार्थक मिश्रा, छात्र नेता सुदीप शास्त्री और आदेश यादव ने संयुक्त रूप से कुलपति आलोक चक्रवाल को हटाने की मांग करते हुए विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, पक्षपात और मनमानी के खिलाफ उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
प्रेस वार्ता के दौरान लक्की मिश्रा ने कहा कि गुरु घासीदास विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। बिना किसी ठोस कारण के छात्र सुदीप शास्त्री का ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) और करेक्टर सर्टिफिकेट (CC) जारी करना छात्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक सुनियोजित तरीके से असहमति जताने वाले छात्रों को टारगेट कर रहा है और बिना जांच या प्रक्रिया के उनका नामांकन समाप्त किया जा रहा है। ऐसा लगता है मानो विश्वविद्यालय में लोकतंत्र नहीं, अधिनायकवाद चल रहा हो। मिश्रा ने कहा NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट किया है कि यदि सुदीप शास्त्री का TC और CC वापस नहीं लिया गया तो NSUI प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विश्वविद्यालय गेट से लेकर सड़क तक आंदोलन करेगी।
सार्थक मिश्रा ने कहा यह केवल एक छात्र का मामला नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय के हर छात्र के अधिकारों की लड़ाई है। अगर प्रशासन अपनी तानाशाही रवैया नहीं छोड़ता तो NSUI प्रदेशभर में आंदोलन की लहर चलाएगी। रंजीत सिंह ने कहा कि NSUI छात्र हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी, चाहे इसके लिए धरना, रैली या कुलपति आवास का घेराव क्यों न करना पड़े।
इस बीच NSUI ने मांग की है कि केंद्र सरकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) इस मामले की जांच कर तत्काल कुलपति आलोक चक्रवाल को हटाए, ताकि विश्वविद्यालय का माहौल शिक्षण के अनुकूल और पारदर्शी बन सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
