बिलासपुर। चाचा के घर मे चोरी करने वाले भतीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के निशानदेही पर घर से चोरी का माल सोने चांदी के गहना जप्त कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 05.10.2025 को कोनी थाने में करहीपारा, निरतु निवासी राजेन्द्र सूर्यवंशी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था। दिनांक 07-10-25 को जब वह वापस लौटा तो देखा कि घर के अलमारी में रखा हुआ चांदी का पायल, मंगलसूत्र, फुल्ली, चाबी का गुच्छा, बिछिया कीमत लगभग 50 हजार रुपये के गहने चोरी हो चुके है। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद माल मुलजिम की पतासाजी करने पर प्रार्थी के भतीजे पंकज सूर्यवंशी पिता रमेश, 23वर्ष, निरतु पर शक हुआ। जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही चोरी के गहने को घर मे रखने की जानकारी दी। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपने कब्जे से चोरी की पूरी संपत्ति सहित घटना में प्रयुक्त ओजार पुलिस को बरामद कराया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपी – प्रवीण ध्रुव उर्फ पिंटू पिता पुरुषोत्तम उर्फ गब्बर ध्रुव उम्र 21 वर्ष निवासी लोखंडी थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
