बिलासपुर। शहर में शादी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। एक 75 साल के बुर्जुग ने 45 साल की महिला से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कर लिया है। शादी की पूरी रस्म अटल आवास स्थित एक शिव मंदिर में संपन्न हुआ। जिसमें मोहल्ले के कई लोग शामिल हुए। मजेदार बात तो ये है कि गुरुवार को दोनों की शादी हुई और शुक्रवार को महिला ने अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा।
दरअसल मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास का है। यहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का निवास है वहीं आसपास महिला भी रहती थी। बुजुर्ग रोजी मजूरी करता है और महिला लोगों के घरों में काम करती है। दोनों की मुलाकात अक्सर मंदिर में होती थी। हालचाल पूछने से शुरू हुई मेलमुलाकात धीरे धीरे प्यार में बदल गई। बुजुर्ग महिला का ख्याल रखने लगा तो महिला भी बुजुर्ग को सब्जी आदि बनाकर खिलाने लगी। लंबे समय तक एक दूसरे का ख्याल रखने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पास पड़ोस से सलाह मशविरा लेने के बाद गुरुवार को दोनों ने शादी कर ली। सुबह से ही चिंगराजपारा के मंदिर में चहल पहल बढ़ गई थी। मोहल्ले के लोग नए कपड़े पहनकर पहुंच गए थे। कुछ ही देर में 70 वर्षीय बुजुर्ग दादूराम गंधर्व कुर्ता, पजामा और साफा पहनकर मंदिर पहुंच गए। इसके बाद मोहल्ले की महिलाओं ने महिला को भी शादी के जोड़े में लेकर आई। दोनो मंदिर में पहुंचे और पंडितजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद महिला ने बुजुर्ग को वरमाला पहनाया और बुजुर्ग में महिला के माथे पर सिंदूर लगाया। विवाह संपन्न होने के बाद मिठाइयां बांटी गई। बकायदा बाजे गाजे के साथ नाच गाकर मोहल्ले के लोग शादी में शरीक हुए और दोनों को नव दांपत्य जीवन की बधाई दी। बताया जा रहा है की महिला की शादी 25 साल पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी है। दोनो बड़े हो गए है अपने अपने परिवार के साथ खुश है। पूर्व पति बहुत शराबी था, नशे में गाली गलौच और मारपीट करता था। जिसके कारण लगभग 10 साल पहले पति को छोड़ दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
