बिलासपुर। यात्री बस से उठाईगिरी का बड़ा मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी 90 लाख की ज्वेलरी लेकर बस में सफर कर रहा था जिसे अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। जिन तीन युवकों पर माल पार करने का संदेह है वे रतनपुर में उतरे है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होते हो जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर का सराफा कारोबारी किशोर रावल दीपावली सीजन को देखते हुए व्यापार करने अंबिकापुर गया था। वहां ब्यापार करने के बाद बचे हुए सोने चांदी के जेवर लेकर बस से वापस रायपुर लौट रहा था। वापसी के दौरान बस में उसके पास बैग में लगभग 90 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवर थे। अंबिकापुर से रायपुर की यात्रा के दौरान व्यापारी को झपकी लग गई और इसी बीच किसी अज्ञात लोगों ने मौका पाकर बैग से जेवरात पार कर दिए। जब बस रायपुर पहुंची और व्यापारी की आंख खुली तो उसके उसने बैग खोलकर देखा तो होश उड़ गए। बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। आनन-फानन में उसने बस चालक को जानकारी दी और आसपास के यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सराफा व्यापारी को वहां बस में लगे CCTv फुटेज दिखाया गया। फुटेज से पता चला कि उसके पीछे बैठे तीन युवक रतनपुर में उतरे है। इसके बाद तुरंत पीड़ित किशोर रावल रतनपुर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और बस स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
