शिवरीनारायण। श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर किरण गजपाल प्राचार्य शासकीय दूधाधारी बजरंगदास स्वशासी स्नाकोत्तर महाविद्यालय रायपुर थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महन्त लाल दास शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर से डॉ प्रीति कंसारा उपस्थित हुई। अतिथियों ने शिवरीनारायण पहुंचकर सबसे पहले भगवान नर -नारायण जी का एवं मठ मंदिर में दर्शन पूजन किया तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए। महाविद्यालय परिवार के द्वारा स्वागत किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन के द्वारा हुआ। महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि – मैं आज बहुत अभिभूत हूं जिस संस्था के द्वारा मेरे महाविद्यालय का संचालन होता है उन्हीं से संबद्ध संस्थान के द्वारा यह महाविद्यालय संचालित है। हमारा विद्यालय प्रदेश का सबसे बड़ा महिला महाविद्यालय है। मेरे मन में यह कल्पना भी नहीं थी कि शिवरीनारायण में भी इतना बड़ा महाविद्यालय हो सकता है! उन्होंने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को अपने संदेश में कहा कि- बच्चों यदि आपको अपना भविष्य बनाना है तो जीवन में केवल मेहनत, मेहनत और मेहनत ही करना सीख लो। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश्री महन्त जी महाराज ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में इस विद्यालय के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने यह कार्यक्रम आयोजित किया है इस कार्यक्रम में डॉ गजपाल मैडम की गरिमामय उपस्थिति से हम सभी काफी अह्लादीत हैं। उनके अनुभव का लाभ यहां के छात्र-छात्राओं को प्राप्त होगा। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। लोगों को कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ने भी संबोधित किया। आभार डॉक्टर पीएस चौधरी ने व्यक्त की। कार्यक्रम में विशेष रूप से रूप से डॉक्टर कल्पना मिश्रा, ऋतु भारवा, रागिनी पांडे, स्वप्निल कुर्महे, आकांक्षा गजपाल, तथा निरंजन अग्रवाल, ओमप्रकाश सुल्तानिया, योगेश शर्मा, उदय राम केवट, सुबोध शुक्ला, बसंत देवांगन अशोक शर्मा, रामचरण कर्ष, प्राचार्य कश्यप जी एवं पटेल जी, गोपाल केवट, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं हर्ष दुबे सहित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
