बिलासपुर। शराब घोटाले में ACB की टिम ने वेलकम डिस्टिलरी के मालिक राकेश जायसवाल को गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर फर्जी बैंक गारंटी जमा करने का आरोप है। जिसके कारण लगभग 38 करोड़ रुपए का शराब घोटाला हुआ है
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रांची की ACB की टिम ने छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी और वेलकम डिस्टिलरी के मालिक राकेश जायसवाल को कोटा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर रांची लेकर चली गई है। वहां एसीबी की टिम उन्हें स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में ACB ने तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। इस केस में पहली गिरफ्तारी IAS अधिकारी विनय चौबे की हुई थी।
ACB की FIR में बताया गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा जमा की गई बैंक गारंटी फर्जी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसकी ठीक से जांच नहीं की। इस गड़बड़ी के कारण 38.44 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है। बैंक प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा जारी की गई है, न ही इसका लेटरहेड या सिग्नेचर असली है। इसके बावजूद एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं की गई। नियम के अनुसार रिकवरी नहीं होने पर मार्च 2025 तक मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपये और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर 25 करोड़ 46 लाख 66 हजार 313 रुपये की देनदारी पाई गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
