शिवरीनारायण। धर्म एवं आध्यात्म की पावन धरा श्री शिवरीनारायण मठ में आयोजित होने वाले श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की वह शुभ बेला आखिरकार आ ही गई है जिसकी प्रतिक्षा न केवल शिवरीनारायण नगर वासी अपितु आसपास के क्षेत्र के श्रोताओं सहित राज्य के विभिन्न स्थानों से आने वाले श्रोता समूह बड़ी बेसब्री के साथ कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिवरीनारायण मठ महोत्सव के परिपेक्ष में दिनांक 17 नवंबर से 25 नवंबर 2025 तक श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन शिवरीनारायण मठ में किया गया है। इसमें व्यास पीठ पर विराजित होने के लिए श्रीधाम अयोध्या से चलकर अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी मधुसूदनाचार्य, वेदांताचार्य जी महाराज का आगमन हुआ है। रविवार 16 नवंबर की शाम शिवरीनारायण मठ से भव्य शोभायात्रा मध्य नगरी चौक, बाम्बे मार्केट, केरा चौक, सब्जी हटरी होते हुए मठ मंदिर तक निकाली गई। इसमें नगर की माताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गौरव प्रदान किया। इसमें आचार्य जी के साथ विशेष रूप से महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, रामेश्वर दास जी त्यागी, मुख्तियार सुखराम दास जी (सपत्नीक) एवं नगर के विशिष्ट नागरिक गण सम्मिलित हुए। कथा का शुभारंभ 17 नवंबर सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित है। श्रोताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील आयोजन समिति के द्वारा की गई है, उनके लिए निःशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था परंपरागत रूप से की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
