बिलासपुर। तालाब में नहाने गए चार छात्र डूब गए है। ग्रामीणों ने किसी तरह दो बच्चों को बचाए जबकि दो बच्चे पानी की गहराई में समा गए। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
बिलासपुर शहर के लाल खदान क्षेत्र में स्कूल के चार छात्र आज शाम चार बजे नहाने के लिए तालाब गए थे। चारों छात्र आपस में दोस्त थे और रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के चलते तालाब में नहाने पहुंचे थे। तालाब में पानी की गहराई का उन्हें पता नहीं था। जिसके कारण चारों नहाते नहाते गहरे पानी में पहुंच गए। गहराई में डूबने के दौरान छात्र बचाने के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े और तालाब में कूद किसी तरह दो बच्चों को जिंदा निकाल लिया। लेकिन दो बच्चे पानी की गहराई में डूब गए ग्रामीण उन्हें ढूंढ नहीं पाए। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही बिलासपुर तहसीलदार प्रकाश साहू मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चों के रेस्क्यू के लिए तहसीलदार प्रकाश साहू ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया। ग्रामीणों के साथ एसडीआरएफ की टीम ने तालाब में उतर कर पानी में लापता हुए दोनों छात्रों की तलाश शुरू की।
रेस्क्यू के दौरान एक छात्र की बॉडी मिल गई लेकिन दूसरे छात्र की तलाश देर शाम तक चलती रही है। अंधेरा घिरने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही है पर एसडीआरएफ की टीम लापता छात्र की तलाश में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार डूबे हुए एक छात्र का नाम पी साई राव पिता श्रीनिवास राव उम्र 17 वर्ष निवासी महमंद और टी पवन उम्र 18 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा महमंद है। दोनों में से एक का शव बरामद हो गया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
