बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पुत्र ने दोस्त के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग पिता के साथ गाली गलौच और मारपीट किया। इसके बाद घर की किराना दुकान में आग लगा दिया। किराना दुकान में आग लगने से 70,000 रुपए का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जलसों निवासी लल्लू लाल श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय प्रसाद उम्र 78 वर्ष 18/ 11/ 25 को कोनी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव शराब पीने का आदी है। 17 /11 /25 के शाम 4:00 घर आकर अपने पिता से शराब पीने और मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पैसा मांगा। लल्लू लाल श्रीवास्तव ने अपने पुत्र को 500 दिया। इसके बाद भी उनका पुत्र राजेश श्रीवास्तव अपने साथी मुरली तिर्की के साथ घर आकर पिताजी से शराब के लिए और रुपए की मांग करने लगा। रुपए देने से मना करने पर अपने साथी के साथ मिलकर मां बहन की गंदी – गंदी गाली दी, पिता के साथ मारपीट किया। यही नहीं पैसा नहीं देने पर किराना दुकान में आग लगा दिया। जिससे दुकान में रखे किराना सामान पूरी तरह से जल गया। पिता के रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 333, 119(1), 326(G), 296, 115(2), 351(2), 3(5) B. N. S. अपराध दर्ज किया है। अपराध दर्ज करने के बाद मामले को विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर निर्देशानुसार त्वरित आरोपियों को ग्राम जलसों में दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी (1) राजेश श्रीवास्तव पिता लल्लू लाल उम्र 45 साल निवासी जलसों थाना कोनी (2) साथी मुरली तिर्की पिता अमी लाल उम्र 35 साल निवासी फाटक पारा बेलगहना हालमुकाम ग्राम जलसो थाना कोनी जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। विवेचना में विधिवत कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
