शिवरीनारायण। पार्षद ने नगर पंचायत व्दारा सब्जी मार्केट में किए जा रहे अवैध टैक्स वसूली का विरोध किया है। जनता व पार्षदों के रोष को देखते हुए अवैध वसूली की कलेक्टर से शिकायत की है।नगर पंचायत शिवरीनारायण क्षेत्र में नगर पंचायत व्दारा सब्जी मार्केट एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में रोड़ पर सब्जी बेचने वाले सब्जी बिक्रेताओं से टैक्स वसूली एवं नौका विहार से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली राजस्व का 20 प्रतिशत राशि वसूले जाने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। इस अवैध वसूली से आम नागरिकों सब्जी विक्रेताओं एवं नौका विहार के कार्य में लगे नाव संचालको में भारी असंतोष एवं भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि टैक्स वसूली किस नियम व प्रावधान के तहत की जा रही है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। बिना नियम बताए की जा रही इस वसूली से संबंधितो को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद सुधांशु तिवारी ने जिला कलेक्टर जांजगीर-चांपा को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि यदि वसूली नियम विरुद्ध पाई जाती है तो तत्काल उस पर रोक लगाई जाए तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टैक्स वसूली से संबंधित सभी नियमों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक की जाए। जिससे जनता के बीच फैले भ्रम को समाप्त किया जा सके। पार्षद द्वारा की गई इस पहल से सब्जी बिक्रेताओं व नौका विहार में लगे नाव संचालको को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
