बिलासपुर। रेलवे कालोनी से पुलिस ने एक युवक को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। संदिग्ध युवक को देखकर कालोनी निवासी दहशत में आ गए थे।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई तो 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन और 03 नग ट्रेन का टिकट बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि आरोपी किसी को मारने आया था। क्योंकि उसके पास ट्रेन की टिकट भी मिली है। किसी को मारने के बाद वो तत्काल ट्रेन से फरार होने के फिराक में था। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई। जिनमें निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी –
1. सद्दाम हसन शेख, पिता – जंगल शेख, उम्र 32 वर्ष
निवासी – कठुआ केसिया मदरसापारा, थाना कठुआ, जिला पूर्व वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
