रायपुर/बिलासपुर। नवापारा-राजिम में हाल ही में हुई सर्राफा लूट की सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेशभर के स्वर्णकारों और सराफा व्यापारियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश सर्राफा एसोसिएशन ने एक आपातकालीन हाई-प्रोफाइल बैठक बुलाई।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने की। बैठक में सुरक्षा के मानकों पर गहन चर्चा की गई और सर्वसम्मति से एक बड़ा निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि अब प्रदेश के किसी भी सर्राफा दुकान में हेलमेट या बुर्का पहनकर आने वाले व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की पहचान स्पष्ट हो सके और अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारियों ने शिरकत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में कमल सोनी (प्रदेश अध्यक्ष), प्रकाश गोलचा (बिलासपुर), हर्षवर्धन जैन (रायपुर), प्रदीप घोरपोड़े (रायपुर), संजय कुमार कनुगा (रायपुर), उत्तम चंद भंडारी (दुर्ग), पवन अग्रवाल (बिलासपुर), राजू दुग्गड़ (बस्तर), राजेश सोनी (सरगुजा) शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों में आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस व एसोसिएशन को दें। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए और नवापारा लूटकांड के दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
