कोरबा। बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों तातापानी महोत्सव में टेंट का काम करने के लिए समान लेकर निकले थे। घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन बिलासपुर के तोरवा के रहने वाले थे। दोनों बुधवार तड़के तातापानी में चल रहे महोत्सव में टेंट का काम करने के लिए समान लेकर निकले थे। तातापानी जाते वक्त कोरबा के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास उनकी कार (CG-10-BF-1673) बेकाबू होकर 30 फिट गहरी खाई में जा गिरी। कार पूरी तरह से चरमरा गई और आग लग गई। हादसे में गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन घायल हो गए। जब वो बाहर निकलने की कोशिश करते उसके पहले ही कार में आग लग चुकी थी। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने जलती हुई कार देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। मृतकों के परिजन बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
