बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने आत्मदाह करने की कोशिश की है। छात्र को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्र LLB का छात्र है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार आयुष यादव नाम का छात्र गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में LLB की पढ़ाई कर रहा है। छात्र रामायण नगर के एक प्राइवेट हॉस्टल में रह कर पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार सुबह छात्र कमरे से बाहर गया और पेट्रोल लेकर आया। कुछ देर बाद छात्र ने अपने किराए के मकान में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि आयुष यादव प्रयागराज, उत्तर प्रदेश का निवासी है और आज से उसकी परीक्षा शुरू होने वाली थी। आत्महत्या के प्रयास से पहले छात्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक स्टोरी भी पोस्ट की थी। इसके अलावा आत्मदाह की कोशिश का वीडियो बनाए जाने की भी जानकारी सामने आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उससे जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
