बिलासपुर। थाना तोरवा और सायबर टाॅस्क टीम के संयुक्त प्रयास से दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से कुल 11.80 किलो पदार्थ गांजा और 2 नग मोबाईल जप्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने नशे के सौदागरो पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) गगन कुमार (भा.पु.से.) के नेतृत्व में सायबर युनिट के द्वारा जिला के सरहदी क्षेत्र में एवं थाना प्रभारी तोरवा अभय सिंह बैस के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में संदिग्धो पर निगरानी रखी जा रही थी। मुखबीर तैनात किया गया था। 15.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि हेमुनगर ओव्हर ब्रीज के पास मैदान में 02 व्यक्ति पीट्ठू बैग में वजनी सामान रखा हुआ है और संदिग्ध हैं। सूचना पर सायबर युनिट एवं थाना तोरवा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस वाहन देख दोनो संदेही भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर पकडा गया। पूछताछ एवं बैग की जांच करने पर 02 अलग अलग बैग में खाकी टेप लिपटा हुआ कुल 11.080 किग्रा गांजा मिला। जिसकी कीमत लगभग 13 लाख 2000 रू है। नाम पता पूछने पर पेड्रा एवं मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया। गांजा तस्करी के संबंध में पूछताछ करने पर उडीसा से मध्यप्रदेश ले जाना बताया। 02 नग मोबाईल जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफतार आरोपी –
1. बहादुर सिंह राठौर पिता कमल प्रसाद राठौर उम्र 28 साल साकिन ग्राम लालपुर बस स्टेंड के पास पेंण्ड्रारोड थाना गौरेला जिला जीपीएम.
2. इंद्रजीत कुरील पिता किशनलाल कुरील उम्र 26 साल साकिन कटनी मुडवारा जयहिंद चैक मां मेंडिकल के पीछे थाना रंगनाथ जिला कटनी म.प्र.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
