बिलासपुर चार ज्वेलरी दुकान और सूने मकानो मे चोरी करने वाले आरोपीयो को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयो से सोने चांदी के जेवरात और नगदी समेत कुल 4 लाख 50 हजार रूपये जप्त किए है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगला क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना हो रही थी। 24-25.01.2026 की दरमियानी रात आजाद चौक मंगला स्थित मां ज्वेलर्स में भी चोरी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और घटना स्थल के आसपास लगे 120 सीसीटीव्ही फुटेज की जांच की गई तो आरोपीयो की पहचान हो गई। इसके बाद आरोपीयो को पकड़ा गया जो रात्रि मे 04 आरोपी मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही चोरी के गहने को आपस मे बांटकर अलग अलग स्थानो पर छिपाकर रखने की जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर गहने बरामद कीए गए। पूछताछ दौरान आरोपियों ने सन सिटी मगला, कुदुदण्ड चांदनी चौक एवं आकाश मार्ग मैत्री विहार कालोनी में भी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपीयो से 75000 रुपए नगद और सोने चांदी के जेवर जिसकी कीमती 375,000 है को जप्त किया गया। पुलिस ने कुल 4,50,000 रूपये की जप्ती की। पुलिस ने 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
00 नाम आरोपी
01. सोनू उर्फ शिवा सूर्यवंशी पिता स्व. विश्वनाथ सूर्यवंशी उम्र 20 वर्ष साकिन आजाद चौक जैतखाम के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
02. राहुल सूर्यवंशी पिता राजेश सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
03. आदित्य सूर्यवंशी पिता सुखनाथ सूर्यवशी उम्र 19 वर्ष साकिन आजाद चौक मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
04. नंद कुमार केवट पिता सहोरिक केवट उम्र 19 वर्ष साकिन पटेल भवन के पास मंगला थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
संपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन प्रभारी निरीक्षक सुम्मत राम साहू के निर्देश पर उपनिरीक्षक अमृत साहू सउनि० विष्णु प्रसाद साहू प्रआरः 243 शैलेष सिंह, आर0 1282 विरेन्द्र राजपूत, आर0 1124 आशीष राठौर, आर० 694 पुन्नी खाण्डे एवं आर० 1498 केशव नार्को की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
