बिलासपुर। चिंगराजपारा में गांजा बेचने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा जप्त किया गया है। जिसकी किमत लगभग ₹1,40,000 रुपए है।
मिली जानकारी के अनुसार 31.01.2026 को सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा क्षेत्र में रिकाण्डो बस्ती में बने अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से गांजा बेच रही है। सूचना के आधार पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की। रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर एक महिला मिली जिसने पूछताछ पर अपना नाम चंदा बाई राजपूत बताया। उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 500 ग्राम गांजा और बिक्री की नगदी राशि ₹300/- बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। बरामद मादक पदार्थ के आधार पर महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। बिलासपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
आरोपी महिला का नाम – चंदा बाई राजपूत पति स्व. नोहर राजपूत उम्र 58 वर्ष, निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
