तखतपुर। कोटा–लोरमी मुख्य मार्ग में ग्राम बांसाझाल चौक के पास गुरुवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी सात वर्षीय मासूम बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जमलेश यादव (40 वर्ष), पिता बालाराम यादव, निवासी बासाझाल क्षेत्र, अपनी पत्नी संतोषी यादव (35 वर्ष) और दो बच्चों नन्ही यादव (7 वर्ष) और छह वर्षीय बेटे के साथ बेलपान मेला घूमने गए थे। मेला से लौटते समय जब वे ग्राम बांसाझाल चौक के पास पहुंचे ही थे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सड़क में दूर जा गिरी और उस पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचाया गया।
अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद जमलेश यादव, उनकी पत्नी संतोषी यादव और सात वर्षीय बेटी नन्ही यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि छह वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों पर मर्ग कायम कर लिया है। देर शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया और शव परिजन को सौंप दिया गया है।
इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से गांव में शोक की लहर है। वहीं पुलिस द्वारा पिकअप वाहन और उसके चालक संदीप यादव को गिरफ्तार कर चौकी ले आई है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
