बिलासपुर। साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के वाट्सअप में एक मेसेज आया कि मोटरसायकल का चालान कटा है। उसमें मैसेज क्लिक कर दिया और देखते हो देखते उसके खाते से 5 लाख रुपए पार हो गया। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लेकिन SSP रजनेश सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी मैसेज के लिंक को क्लिक न करें।
आनंद नगर, उसलापुर में रहने वाले अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 03/02/2026 को सुबह 10 बजे उनके मोबाइल नम्बर के वॉट्सएप में फर्जी मेसेज आया, (APK लिंक) जिस नम्बर के डीपी में परिवहन विभाग का लोगो लगा हुआ था और Apk लिंक पर पीड़ित के मोटर सायकल का नंबर लिखा दावा किया गया था कि उनके वाहन का चालान काटा गया है।
पीड़ित ने यह समझकर की मोटर सायकल का नंबर मेरा ही है ई चालान आया होगा देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया , जिससे उनके अकाउंट से पार्ट पार्ट में पांच मिनट के अंदर 500199 रुपये का UPI के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मेसेज से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, अपने अकाउंट की जानकारी किसी से भी साझा न करें। सभी तरह से लोगों को जागरूक करें जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
