बिलासपुर। जानेमाने समाजसेवी और बिजनेश टायकून प्रवीण झा 25 मार्च को 1008 रामभक्तों को एक बार फिर से अयोध्या ले जाकर भगवान राम का दर्शन कराने वाले है। उनका यह तीसरा प्रयास है जब वे रामभक्तों को अयोध्या लेकर जाएंगे। इसके लिए 1 मार्च से पंजीयन शुरू होगा और 25 मार्च को अयोध्या के लिए रवाना होंगे।
ईदगाह चौक स्थित प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवीण झा ने पत्रकारों को बताया कि पूर्व में आयोजित दो यात्राओं के माध्यम से अब तक 2016 श्रद्धालु प्रभु श्रीराम का दर्शन कर चुके हैं। इस वर्ष भी 1008 श्रद्धालुओं को निशुल्क अयोध्या धाम लेकर जाएंगे और भगवान राम का दर्शन कराएंगे। यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी, लेकिन पंजीयन अनिवार्य है। पिछले साल जो श्रद्धालु चूक गए थे इस वर्ष उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। पंजीयन प्रक्रिया 1 मार्च से प्रारंभ होगी। यह प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक पुलिस मैदान स्थित निर्धारित केंद्र पर की जाएगी। सीमित सीटों को ध्यान में रखते हुए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर नाम दर्ज किए जाएंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की आयु 18 से 65 वर्ष के बीच होना आवश्यक है तथा उनका पूर्णतः स्वस्थ होना अनिवार्य रहेगा। एक परिवार से अधिकतम दो लोगों को ही अनुमति दी जाएगी। पंजीयन के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति जमा करना अनिवार्य होगा।
श्री झा ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 25 मार्च को सुबह 11 बजे पुलिस मैदान से होगा। यात्रा के लिए 25 बसें और 10 से अधिक कारों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन, सुरक्षा और ठहराव की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी यात्रियों को निर्धारित वाहनों से ही यात्रा करनी होगी और बनाए गए नियमों का पालन करना होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए यह जरूरी है। प्रवीण झा का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि बिलासपुर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को अयोध्या से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। वर्षों से यहां रामनवमी, रामायण मंडलियों और भक्ति आयोजनों की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे यह यात्रा नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।
प्रेस वार्ता में यात्रा कार्यक्रम सहयोगी प्रफुल्ल शर्मा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, रिंकू मित्रा और राजीव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय पर पंजीयन कराकर इस आध्यात्मिक यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 25, 202655 लाख रुपए की ठगी, बिलासपुर की महिला को बनाया शिकार, बाप – बेटा महाराष्ट्र से गिरफ्तार
बिलासपुरMay 25, 2026कॉम्प्लेक्स में चल रहा था जुआ, पुलिस की रेड में 6 पकड़ाए, 48 हजार रुपए जप्त
बिलासपुरMay 24, 2026अघोषित बिजली कटौती के विरोध में मुख्य विद्युत कार्यालय तिफरा का होगा घेराव, विजय केशरवानी करेंगे आंदोलन का नेतृत्व
बिलासपुरMay 24, 2026कोयला चोरी : मिलावट करके पॉवर प्लांट में सप्लाई किया घटिया कोयला, राम आर्य गिरफ्तार, गया जेल
