रायपुर। प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सोमवार को रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 02/2024 (DMF प्रकरण) में विस्तृत विवेचना के बाद आरोपी अनिल टुटेजा को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया है। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के कथन/बयानों से प्रथम दृष्टया यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी अनिल टुटेजा ने DMF निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों एवं फर्मों को कमीशन/प्रतिफल लेकर कार्य दिलवाने तथा कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई गई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों एवं निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर DMF मद के कार्य दिलवाने/आवंटित कराने की गतिविधियाँ संचालित कीं।
आरोपी द्वारा DMF फंड से संबंधित जिलों में कमीशन लेकर कार्य दिलवाने/आवंटन कराने की गतिविधियाँ भी संचालित की जाती रही हैं। उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध शासकीय धन के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र तथा भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध प्रथम दृष्टया स्थापित पाए गए हैं। आरोपी को विधि अनुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 26.02.2026 तक पुलिस रिमांड की अनुमति प्राप्त की गई है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
