कबीरधाम। जिले में पुलिस ने नागालैंड की पासिंग कंटेनर से 5 करोड़ रुपए का गांजा पकड़ा है। 24 फरवरी की सुबह रायपुर जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर वाहन चेकिंग के दौरान यह गांजा पकड़ाई है। कंटेनर 900 किलो गांजा भरा था, जो ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा था।
मिली जानकारी अनुसार मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है। चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में छिपाकर गांजा की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने सूचना पर अपनी कार्रवाई शुरू की और जिस-जिस जगह से कंटेनर के गुजरने की संभावना थी वहां-वहां पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच एक कंटेनर पुलिस को नजर आया। पुलिस ने बिना देर किए कंटेनर को रूकवाया और उसकी जाँच की। जांच के दौरान जब कंटेनर को खोला गया तो उसमें कुछ नहीं मिला। पुलिस को ऐसा लगा कि शायद खबरी ने गलत सूचना दी है, या फिर किसी और कंटेनर से गांजा तस्करी किया जा रहा होगा। तभी पुलिस के जवानों की नजर कंटेनर के निचले हिस्से पर पड़ी। पुलिस ने उसे चेक किया तो वहां पर खुफिया चैंबर बना मिला। जैसे ही खुफिया चैंबर को खोला पुलिस की आंखें चौंधिया गई। खुफिया चैंबर के भीतर एक दो नहीं बल्कि 30 बड़े बड़े बोरे भरे मिले। सभी बोरों में गांजा भरा था।
खुफिया चैंबर से जब गांजा बाहर निकाला गया और उसको तौला गया तो 30 बोरियों में कुल 9 क्विंटल 900 ग्राम गांजा मिला। हर बोरी का वजन 30 किलो के करीब था। कवर्धा पुलिस के अनुसार पकड़े गए जांजे की कीमत करीब 5 करोड़ है। जिस कंटेनर से गांजा की तस्करी हो रही थी उसमें नागालैंड पासिंग का बोर्ड लगा था। पुलिस के अनुसार गांजा ओडिशा में लोड किया गया और उसे राजस्थान ले जाया जा रहा था। गाड़ी चला रहे ड्राइवर को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया। पकड़े गए ड्राइवर का नाम अयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान बताया जा रहा है। ड्राइवर ने भी ये स्वीकार किया कि ओडिशा से गांजा लेकर वो राजस्थान जा रहा था। पुलिस अब पकड़े गए ड्राइवर से मिली जानकारी के अनुसार, गांजा देने वाले और गांजा किसको मिलना था इसकी तस्दीक कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
