बलौदाबाजार। ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने एक स्कूल के प्रिंसिपल को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका (भाटापारा) के प्राचार्य आरएन बया पर एक विकलांग शिक्षक का विकलांगता भत्ता निकालने के बदले रिश्वत मांगा था। आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में यह एक सप्ताह में जिले की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
प्रिंसिपल की शिकायत दीपक डोंगरे ने ACB में की थी। दीपक ने अपने शिकायत में बताया कि उनके पिता विजय कुमार डोंगरे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका (भाटापारा) में शिक्षक हैं। वर्ष 2017-18 में एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना के कारण वे विकलांग हो गए और उन्हें सरकार द्वारा दिए जाने वाले विशेष विकलांगता भत्ते का हकदार है। इसके लिए वे लगातार आवेदन करते थे। लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल आर एन बया इस भत्ते का भुगतान करने के लिए प्रतिमाह 10,000 रुपए रिश्वत की मांग करते थे। यह राशि कभी सीधे तो कभी बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती थी। हाल ही में प्रिंसिपल ने पिछले छह महीनों की बकाया राशि निकालने के लिए 15,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी और राशि न देने पर पीड़ित शिक्षक का वेतन ही रोक दिया। दीपक डोंगरे की शिकायत पर ACB ने मामले की जांच की और प्रिंसिपल को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को ACB ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगा हुआ नोट देकर प्रिंसिपल को देने के लिए भेजा। इसके बाद भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास आरोपी प्रिंसिपल आर.एन. बया को 15,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ACB की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
