बिलासपुर। ACB की टिम ने स्टेट बैंक के कैशियर को गिरफ्तार किया है। कैशियर पर अपने अन्य सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर दो करोड़ छै लाख सैंतीस हजार छै सौ ( 20637600) रुपए गबन करने का आरोप है। विभय जांच में इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। ACB ने कैशियर की संदिग्ध मोबाइल भी जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा स्टेट बैंक शाखा बिलासपुर में 19.12.24 से 02.01.25 के बीच बैंक के कर्मचारियों और अन्य के साथ मिलकर रिकॉर्ड में और खातों में छेड़छाड़ कर 20637600 /-रूपये (करीब दो करोड़ छै लाख रुपए)) गबन करने का मामला सामने आया है। बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर स्टेट बैंक शाखा बिल्हा के शाखा प्रबंधक पीयूष बारा ने आर्थिक अपराध अन्वेषण /एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय रायपुर में शिकायत की थी। ACB ने शिकायत पर बिल्हा की तत्कालीन कैशियर श्रीमती तेजवथ थीरापतम्मा एवं अन्य के खिलाफ 19.1.26 को धारा 13 (1) A,13(2) पीसी एक्ट 1988 एवं धारा 316(5), 318(4), 61(2), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया था। स्टेट बैंक द्वारा विभागीय स्तर पर की गई विभागीय जांच में भी कैशियर तेजवथ और अन्य को आर्थिक अनियमितता करना और गबन करना पाया गया था। एसीबी बिलासपुर ने प्रकरण की विवेचना के दौरान स्टेट बैंक के विभागीय जांच रिपोर्ट और अपने स्तर पर संकलित साक्ष्य से कैशियर एवं अन्य के द्वारा उक्त राशि का गबन करने का साक्ष्य पाए जाने से पिछले कुछ दिनों से एसीबी बिलासपुर की टीम लगातार कैशियर की तलाश में लगी हुई थी। कैशियर तेज़वथ के आज बिल्हा स्थित स्टेट बैंक में गोपनीय रूप से आए होने की सूचना मुखबिर से एसीबी को मिली। इसके बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने आज दिनांक 26.02.26 को पकड़ा और हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। इसके बाद साक्ष्य के आधार पर विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास मिले मोबाइल को जांच के लिए जप्त किया गया है। जप्त मोबाइल से आर्थिक अनियमितता से संबंधित कई तथ्यों के खुलासे की उम्मीद है। कैशियर द्वारा बैंक कर्मचारी और अन्य के साथ मिलकर उक्त राशि को कई लोगों के खातो में ट्रांसफर कर दिया था।। उस बात को छिपाने के लिए पैसे को बैंक की कई सेवाओं जैसे पेय पदार्थ, भोजन, किराया, रखरखाव आदि मद में खर्च करना बताया गया था। गिरफ्तार कैशियर जून 2025 से निलंबित है तथा वर्तमान में रिजनल बिज़नेस ऑफिस ( RBO )जगदलपुर में अटैच है। किंतु वह जून 2025 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित थी। कैशियर तेजवथ मूलतः जिला खम्मम आंध्रप्रदेश की रहने वाली है तथा घटना की अवधि में वह स्टेट बैंक शाखा बिल्हा बिलासपुर में पदस्थ थी। गिरफ्तार कैशियर को विशेष न्यायालय बिलासपुर में पेश कर रिमांड हासिल करने की कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 13, 2026भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार, हत्या का कारण जानकर रह जाएंगे हैरान, पढ़े खबर …
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
